Eye OpenerMotivation

कंपनीओ के बड़ी बड़ी बाते सुनकर प्रभावित मत होना

अगर आप किसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहे है तो आप उससे इसलिए जुड़े होंगे क्योंकि आप उसके सर्टिफिकेट, लीडरों की इनकम, प्रोडक्ट के रिसल्ट और ऐसे अन्य चमक दमक और बड़ी बड़ी बातों से प्रभावित हुए है। है ना ???

ऐसे में हमारी एक छोटी सी सलाह है। हम जानते है कि आपको आपके कंपनी से बहोत ही ज़्यादा प्यार है। लेकिन आपको चाहिए कि सिर्फ एक बार आप इन कंपनियों की भी मीटिंग अटेंड करे।

एमवे | मोदीकेर | वेस्टीज | आर.सी.एम्.| एफ.एल.पि. | किवा | हर्बलाइफ

तब आपका दिमाग खुलेगा। आप पाएंगे की इन कंपनियों के पास भी सर्टिफिकेट, लीडरों की इनकम, प्रोडक्ट के रिसल्ट और ऐसे अन्य चमक दमक और बड़ी बड़ी बातें है जिससे लोग बहोत ही प्रभावित होते है और कई लोगो का ब्रेनवॉश हो जाता है।

और सबसे ज़्यादा मज़ा आपको तब आएगा जब आप देखेंगे कि जितने बड़े भक्त आप अपने कंपनी के हो, आप जैसे कई भक्त उस कंपनी में भी होंगे। जिनका दिमाग बंद होगा और वे अपने कंपनी के अलावा और कुछ भी सुनना या देखना पसंद नहीं करेंगे।

जैसे आपको महसूस होता है कि आपके पास सबसे अच्छी चीज़ है, वैसे ही उनके लिए भी उनकी कंपनी से बढ़कर और कुछ नहीं होगा। जब आप यह देख लोगे तब मन ही मन मुस्कुराओगे। क्योंकि जैसे आज आपको कोई नहीं समझा सकता, वैसे ही आप भी उन कंपनियों के कई भक्तों को नहीं समझा पाओगे। आपको इसका कारण समझ नहीं आएगा।

इसे ब्रेनवॉश हो जाना कहते है। और भारत में यही ज़्यादा चलता है। ब्रेनवॉश हो जाना। जो वास्तविकता को छिपा देता है। लेकिन सिर्फ थोड़े समय के लिए। यह लम्बा नहीं चलता। एक बार, दो बार, तीन बार व्यक्ति ब्रेन वॉश होने के कारण गलती करता है। कुछ लोग दो – चार महीने तक ब्रेनवॉश होकर रहते है। लेकिन फिर संभल जाते है।

इसलिए नेटवर्क मार्केटिंग में बार बार टीम टूटती रहती है।

माफ़ी चाहते है, हमारा उद्देश्य आपके भावनाओ को ठेस पहुंचाना नहीं है। हम जानते है आपको आपके कंपनी से बेहद प्यार है। लेकिन आपको सच्चाई से अवगत करवाना हमारा कर्त्तव्य है। यह पढ़ने के बाद आप कम से कम भगवान् से शिकायत नहीं कर पाओगे कि उसने आपको वक्त रहते सही रास्ता नहीं दिखाया।

 

आप अगर अपने करियर को सँवारना चाहते हो तो चमक दमक से अपना ब्रेनवॉश करवाना बंद कीजिए। और वास्तविकता को देखिए। हमसे बात करके अगर करियर काउंसलिंग लेना चाहे तो कॉल करे 9940593793 पर। निचे दिए गए वीडियो ने बहोत से नेटवर्कर्स के करियर को सही दिशा दी है। एक बार रूककर ज़रूर देखे। आपका करियर सुरक्षित हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *